स्पेल बी कंपीटिशन का फाइनल राउंड आयोजित

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial 

जीडीएस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड  द्वारा आठवां स्पेल बी कंपीटिशन के फाइनल राउंड का आयोजन यहां  तुलसी चेतना केंद्र परिसर में किया गया। इस प्रतियोगता के आयोजन में किडज़ोन के अध्यक्ष संचय जैन, किशोर गादिया व अजय गुप्ता का प्रमुख सहयोग रहा।

ग्रुप एक में चैंपियन ऑफ़ चैंपियंस की ट्रॉफी अक्षत छज्जर, ग्रुप दो में देव लोढ़ा, ग्रुप तीन में हर्षिल सोलंकी और ग्रुप चार में जयेश कोठारी ने जीती। इसके आलावा चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप एक में दिव्यम व  वर्धमान, ग्रुप दो में दीपक भुटोरिअ व गुंजन सुराणा,  ग्रुप तीन में नियति जैन व साची रायसनी, ग्रुप चार में दर्शना जैन व दक्ष सुराणा विजेता रहे।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दीपचंद नाहर, गणेशलाल कच्छारा, मनीष गिरिया, बंसीलाल पितलिया, बिंदु छलनी एवं शांति सकलेचा मौजूद थे।

आयोजन का फाइनल राउंड स्पेलोफून के मास्टर ट्रेनर बबिता जैन एवं अनुष्का ने करवाया, जबकि प्रथम राउंड स्नेहल और निति श्यामसुखा ने करवाया।

इस प्रतियोगिता में आचार्यश्री महाश्रमणजी चातुर्मास व्यवस्था समिति  के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। आयोजन में मनीष सुब्रमणियम, जया श्यामसुखा, बरखा पुगलिया, सुमीत बांठिया, विकास शर्मा और भुवन का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *