म्यूजिकल शाम में कलाकारों ने बांध समां

स्वरूपचंद दांती, आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

संस्कृति कल्चरल फाउंडेशन द्वारा मईलापुर स्थित म्यूजिक अकादमी में मशहूर गीत ‘आवाज़ दे कहां है’ पर आधारित म्यूजिकल शाम का आयोजन हुआ। संस्कृति के अध्यक्ष आनंद बिहानी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीता बिहानी एवं संगीता मुथा ने दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम की शुरुआत में पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को समर्पित ‘भारत हम को जान से प्यारा है’ गीत पेश किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति के 24 कलाकारो ने 24 गानों की बिना रुकावट प्रस्तुति दे कर वाह-वाही लूटी।

कार्यक्रम के चेयरमैन मुकेश मुथा ने पुरे कार्यक्रम की सुन्दर संयोजना की। बैकस्टेज का काम मदन सुराणा और उनकी टीम ने संभाला। स्टेज और साउंड अशोक फोमरा और अशोक कोठरी ने किया।

संस्कृति टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। संचालन चंद्रमोहन दामनी एवं अरुण वैदमुथा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहमंत्री प्रमोद गादिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *