बच्चों की परवरीश में खेल व मनोबल बढाने के अभ्यास भी जरूरी

आईआईएन/मुम्बई, @Infodeaofficial 

च्चों का मनोबल बढाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। बच्चों के परवरीश में उन्हें पढाने लिखाने के साथ खेल और मनोबल बढाने का अभ्यास भी एक महत्वपूर्ण भुमिका निभाता है। मुम्बई में भूरिबेन लक्ष्मीचंद ऑडिटोरियम में बच्चों के लिए टेलेंट शो कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए राहुल रॉय ने ऐसा कहा।

शो का आयोजन साहिल डांस ट्रॉप एवं रॉक ऑन बैंड मुम्बई के बैनर के अंतर्गत आयोजित हुआ। शो में मुम्बई के कई बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजक समिति की सदस्या अवनी शाह ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा को उभारने एवं उन्हें आगे ले जाने के लिए इस शो का आयोजन किया गया है।

इस शो में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय के आने से कार्यक्रम में और चार—चांद लग गए। उन्होंने बच्चों को पुरूष्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। रॉय ने मीडिया का भी शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आज मीडिया के सहयोग के कारण ही इतना सफल एवम शानदार आयोजन किया जा सका।

इससे बच्चों का मनोबल बढ़ेगा एवं उन्हें आगे बढ़ने में भरपूर सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्रम में प्रशांत कुड़िया ने आने वाले मेहमानों का स्वागत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *