डा.जयदीप मल्होत्रा को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

चेन्नई में चल रहे फर्टिकान 2019 के तहत देश के पहले महिला स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साउथ चेन्नई की डीएमके सांसद कवि तमिलची तंगपांडियन थी।

फर्टिकान सातवें अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय रिप्रोडक्टिव मेडिसिन था। संगोष्ठी का आयोजन आकाश फर्टिलिटी सेंटर एवं हॉस्पिटल की ओर से किया गया। इस मौक पर हॉस्पिटल के संस्थापक डा.टी.कामराज एवं डा.के.एस.जयरानी कामराज उपस्थित थे।

इस मौके पर इंडियन सोसाइटी फार रिप्रोडक्टिव मेडिसिन की अध्यक्ष डा.जयदीप मल्होत्रा को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इस मौके पर डा.निवेदिता एवं डा.सिद्धार्थ उपस्थित थे। सम्मेलन में देश-विदेश से 1000 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विचारों एवं ज्ञान का आदान-प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *