कर्मचारियों में राजभाषा हिन्दी के प्रति बढ़ेगी रुचि

हिन्दी वाक प्रतियोगिता का आयोजन

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

गर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में वाक प्रतियोगिता का आयोजन जनगणना कार्य निदेशालय में हुआ था। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जनगणना कार्य निदेशालय तमिलनाडु, चेन्नई के निदेशक सी.जी.रजनीकांतन, भारतीय प्रशासनिक सेवा ने किया था।

उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से कर्मचारियों में राजभाषा हिन्दी के प्रति रुचि बढ़ेगी एवं अपने कार्य को हिन्दी में करने के लिए आगे आएंगे।

इस प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में आर.ज्ञानशेखर, संयुक्त निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, चित्रा कृष्णन, उप निदेशक, हिन्दी शिक्षण योजना एवं डॉ. दीनानाथ सिंह, उपमहाप्रबंधक, द.रेलवे एवं सदस्य-सचिव, नराकास शामिल थे। इस प्रतियोगिता में सदस्य-कार्यालयों के लगभग 25 प्रतिभागी शामिल थे।

इसके पहले समिति द्वारा हिन्दी निबंध तथा टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन 29 अगस्त को दक्षिण रेलवे के प्रधान कार्यालय में हुआ था जिसमें 60 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

इन प्रतियोगिताओं के साथ ही नराकास की पिछले 2 महीने से चली आ रही सात प्रतियोगिताओं की श्रृंखला का समापन हो गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की अगली बैठक में पुरस्कृत किया जाएगा, जो दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक एवं नराकास के अध्यक्ष की अध्यक्षता में अक्टूबर माह में आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *