नशे के कारण अंधकार में डूब रही युवा पीढ़ी

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मोके पर शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने कहा की नशे के कारन अंधकार में दुब रही है युवा पीढ़ी। इस मौके पर सभी जिला पुलिस अधीक्षको के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

इस दौरान नेल्लोर में पुलिस कार्यालय के मिनी कॉनफेरेन्स हॉल में अधीक्षक भास्कर भूषण अतरिक्त पुलिस अधीक्षक वेंकटरत्नम एवं पुलिस स्कूल के प्रधानाध्यापक, छात्रों के साथ उपस्तिथ हुए।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने कहा की पुलिस कर्त्तव्य अपराध व अपराधी से जनता को बचाना, जनता में विश्वास और भरोसा पैदा करना है। वह इसके लिए पुलिस व्यवस्था में कुछ नए बदलाव लाने वाले है।

कुछ छात्र की इच्छा के मुताबिक पुलिस महानिदेशक प्रत्येक महा प्रत्येक कॉलेज में महिलाओ की समस्या, ड्रग्स के उपयोग से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूकता अभियान का नेतृत्व करेंगे।

छात्र अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए नशीले पदार्थो की आदत में ना पड़े और अपने जीवन में नशा ना करने की प्रेरणा दी।

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य नशे में लिप्त लोगों को उससे छुटकारा दिलाना है। साथ ही नशा तस्करी पर भी लगाम कसना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *