तमिलनाडु में कोरोना वायरस का कोई खतरा नहीं है: विजय भास्कर

तमिलनाडु में कोरोना वायरस का कोई खतरा नहीं है। स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी, अस्पतालों के डॉक्टरों के साथ सोमवार को एक बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री विजय भास्कर ने कहा कि तमिलनाडु कीसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार है।
हमें सभी तैयारियां कर रखी है, भारत सरकार ने इस वायरस को लेकर जो दिशा निर्देश दिए हैं उस पर काम किया जा रहा है। चेन्नई एयरपोर्ट पर पहले थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। रोजाना वहां 300 से 400 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाती है जो चीन से आते हैं।
इसके अलावा राज्य के अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट त्रिची और कोयंबटूर एयरपोर्ट पर भी यह व्यवस्था की गई है। तमिलनाडु के लोगों को इस वायरस से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। राज्य में विशेष डॉक्टरों की एक टीम तैयार तैयार है इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
यहां के अस्पतालों में हर व सुविधा रखी गई है जिससे कि यदि कोई व्यक्ति इस वायरस से ग्रसित पाया जा सकता है तो उस पर उचित कार्रवाई की जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने से पहले सिद्धा प्रैक्टिशनर डा तनिका चलम ने प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहां की के पास ऐसी विधि है जिससे वायरस को ठीक किया जा सकता है इसके लिए उन्हें सरकार की मदद की जरूरत है।
यह सवाल जब स्वास्थ्य मंत्री विजय भास्कर से किया गया तो उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों को मौका देना चाहते हैं उन्हें सिद्धां मेडिसन सेंटर से संपर्क करने को कहा। वहां परीक्षण के बाद भी वैसे दवाओं को व्यव्हार में लाया जायेगा।

