छह घंटे की सर्जरी के बाद 93 वर्षीय वृद्ध चला अपने पैरों पर

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
एक 93 वर्षीय वृद्ध को यहां छह घंटे की सर्जरी के बाद उसी दिन हास्पिटल से छुट्टी दे दी गई और वह अपने पैरों पर चलकर घर गया। फोर्टिस मलर हास्पिटल के चिकित्सकों ने यह करिश्मा कर दिखाया है।
चिकित्सकों के टीम का नेतृत्व डा. नंदकुमार सुन्दरम ने किया। चिकित्सकों ने मिनीमली इन्वेसिव प्रोक्सिमल फेमरोल नेल (पीएफएन) की जटिल प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। वृद्ध अरवमुदन हिप फ्रेक्चर से पीडि़त था।
उसे अचानक गिरने के बाद आपातकालीन कमरे में लाया गया था। उसके दाहिने हिप में दर्द था और वह चल नहीं सकता था। उसी दिन उसकी सर्जरी की गई। वृद्धावस्था होने के कारण उसका विशेष ध्यान रखा गया।
उसकी मेडिकल हिस्ट्री की पूरी जानकारी प्राप्त की गई। ऐसे लोगों के आपरेशन के लिए कौशल की जरूरत होती है। अधिक उम्र होने के बाद भी अरवमुदन सर्जरी के दिन ही अपने पैरों पर चल कर घर गया। इस मौैके पर रोगी ने भी विचार व्यक्त किए।

