कोरोना वायरस के नाम पर ठगी करने वालों से बचें

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret

कोरोना वायरस के कारण कोई भी टोने—टोटके ओर ढकोसले बेचने आ सकता है, लोगों को ऐसे ठगों से दूर रहने की जरूरत है। मौके का फायदा उठाकर कई ठग बाहर आ खुद को इसका विशेषज्ञ बताएं व ऐसी कोई दवा, जडी—बूटी होने का दावा करें तो हमा जनता से यही आग्रह करते है कि ऐसे लोगों की ठगी का शिकार न बनें।

तमिलनाडु सरकार की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने इंफोडिया की टीम से खास बात—चीत में बताया कि राज्य के विभिन्न जिले जोे केरल की सरहद से सटे हुए हैं वहां के जिला अधिकारी को पडोसी राज्य से आने वाले लोगों पर नजर बनाए रखने की निर्देश दिए गए हैं।

राज्य स्तर पर केंद्र सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश पर सभी इंतजाम और दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य के प्रमुख जिला अस्पतालों में मै खुद वीडियो काफ्रेंसिंग के जरीए तैयारियों का जायजा लेती हुं।

 

कोरोना वायरस के संदेह पर 7 लोगों को अबतक विशेष वार्ड में रखा गया है। चीन से आने वाले यात्रियों के लिए विशेष ऐयर पैसेज की व्यवस्था की जा रही है। वहीं जलमार्ग से आने वाले जहाजों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *