कैंसर रोग में सहायक होगा कैंसर टीश्यूू बायोबैंक : चौबे

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
देश में कंैसर रोगियों के इलाज और जरूरी जांच में आईआईटी मद्रास का नेशल कैंसर टीश्यू बायोबैंक काफी सहायक सिद्ध होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबै ने बीते दिनों आईआईटी के दौरे के दौरान संस्थान में इस बॉयोबैंक का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत में जीवनशैली और आनुवांशिकी में अंतर के कारण देश में कैंसर रोगियों का इलाज अलग- अलग तरीके से किया जाता है।
नेशनल कैंसर टीश्यू बायोबैंक की स्थापना केंद्र सरकर के विज्ञान एवं तकनीक विभाग और आईआईटी मद्रास के संयुक्त तत्वावधान में की गई। इसके दूसरे चरण में आईआईटी मद्रास इंडियन मेडिकल काउंसिल के साथ मिलकर नेशनल फेसिलिटी ऑन कैंसर जेनोमिक्स का गठन किया जाएगा जिससे भारतीय आबादी के लिए कैंसर जीनोम डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
इसकी मदद से कैंसर की पहचान पहले ही की जा सकेगी। नेशनल कैंसर टीश्यू बायोबैंक ने चेन्नई व पुदुचेरी के अस्पतालों से समझौता पत्र भी साइन किया है।

