पश्चिमी वायु कमान के कमांडरों का सम्मेलन

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial 

श्चिमी वायु कमान के कमांडरों का सम्मेलन 05 और 06 सितंबर, 2019 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। पश्चिमी वायु कमान के सभी वायु सेना स्टेशनों के वायु सेना अधिकारियों / स्टेशन कमांडरों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ पीवीएसएम एवीएसएम वाईएसएम वीएम एडीसी,  इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे। एयर मार्शल रघुनाथ नंबियार पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एंड बार एडीसी, पश्चिमी वायु सेना कमान ने वायु सेना प्रमुख की आगवानी की। आगमन पर वायु सेना प्रमुख को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कमांडरों को संबोधित करते हुए वायु सेना प्रमुख ने कहा युद्ध संबंधी उच्च स्तरीय तैयारी की आवश्यकता है। वायुसेना को मजबूत वायु शक्ति बनने के लिए ढांचागत संरचना को विकसित करने की आवश्यकता है ताकि नई प्रौद्योगिकी को शामिल किया जा सके।

उन्होंने सर्जिकल ऑपरेशन के दौरान कमान के पेशेवर प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने पश्चिमी वायु कमान के एयरोस्पेस सुरक्षा रिकॉर्ड की भी प्रशंसा की।

सम्मेलन के दौरान युद्ध संबंधी तैयारी तथा प्रशिक्षण के विश्लेषण पर विचार-विमर्श किया गया। वायु सेना प्रमुख के साथ श्रीमती कमलप्रीत धनोआ भी आई थीं, जो एयर फोर्स वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं।

श्रीमती लक्ष्मी नांबियार, अध्यक्ष एएफडब्ल्यूडब्ल्यूए (क्षेत्रीय) ने श्रीमती कमलप्रीत धनोआ की आगवानी की। श्रीमती कमलप्रीत धनोआ ने  एएफडब्ल्यूडब्ल्यूए (क्षेत्रीय) बैठक की अध्यक्षता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *