तटरक्षक बल ने छह नाविकों को बचाया

मछली पकडऩे के लिए नाव से समुद्र में उतरे थे

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

टरक्षक बल ने मछली पकडऩे के लिए नाव में सवार होकर समुद्र में उतरे छह नाविकों को बचा लिया और चार अन्य के शव बरामद किए। तटरक्षक बल के सदस्यों ने कहा कि समुद्र में खराब मौसम के कारण छह दिन तक यह अभियान चला।

उन्होंने बताया कि नौका में बुनियादी संचार सुविधा और जीवन रक्षक उपकरण भी मौजूद नहीं थे। नौका उचिपुली के पास डूब गई थी। यह घटना उस वक्त हुई थी जब नौका कडलूर से रामेश्वरम लौट रही थी। इस में 10 नाविक सवार थे।

तटरक्षक ने एक विज्ञप्ति में बताया कि घटना के बाद चार सितंबर को दो लोग तैर कर पास की एक नौका पर चले गए। तटरक्षक बल के जहाज अभि ने गत पांच सितंबर को चार अन्य लोगों को बचाया। बाकी चार अन्य लोगों की अभी तक तलाश की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *