जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करेंगे तो कैडर के साथ भारतीय रेल की भी बनेगी साख : श्रीवास्तव

संजय जोशी, आईआईएन/बीकानेर, @Infodeaofficial
उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के डीआरएम संजय कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को टिकट चैकिंग स्टाफ से कहा कि रेलवे में यात्रा कर रहे यात्रियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखेंगे तो उसी अनुरुप आपके साथ-साथ भारतीय रेल की साख भी बनेगी।
रेलवे ऑडिटोरियम में इंडियन रेलवे टिकट चैकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन (आईआरटीसीएसओ) की प्रथम मीट में बतौर मुख्यातिथि श्रीवास्तव बोले कि फ्रंट लाईन में यही मानेें कि यात्रियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें, न्यायसंगत व ईमानदारीपूर्वक कार्य टिकट चैकिंग स्टाफ करेगा तो निश्चित ही वे तारीफ के काबिल होंगे। उन्हें न्यायपूर्ण ढंग से ऑथोरिटी दी गयी है।
डीआरएम ने यह भी कहा कि यदि टिकट चैकिंग स्टाफ के खिलाफ ऑन ड्यूटी भ्रष्टाचार की शिकायत आती है तो न केवल आपकी बल्कि सभी की साख डाऊन होती है। वे यह भी बोले कि जब आप (टिकट चैकिंग स्टाफ) अच्छा काम करते हैं तो अपने कैडर व भारतीय रेल की साख बनाते हंै जबकि वही काम गैर जिम्मेदार तरीके से करेंगे तो भारतीय रेल के साथ-साथ आपके कैडर की भी साख गिरती है।
पब्लिक के साथ व्यवहार करेंगे उसी अनुरुप भारतीय रेल की साख बनेगी। टिकट चेकिंग स्टाफ से जुड़े जगदेव सिंह रन्धावा व रविन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद लूनकरनसर विधायक सुमित गोदारा ने कहा कि श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए भारतीय रेल का बहुत बड़ा योगदान है। रेलवे परिवार बीकानेर में अच्छी सुविधाएं प्रदान कर रहा है।
उन्होंने टिकट चैकिंग स्टाफ से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर रहने का आश्वासन दिया। निलेन्द्र कुमार त्रिपाठी व जितेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि इस मौके पर आयोजित टिकट चैकिंग स्टाफ की प्रथम मीट को रेलवे के सीनियर डीसीएम जितेंद्र कुमार मीणा, डीसीएम अनिल कुमार रैना, मनीष, जे.पी.नायक, एनडबल्यूआरईयू के अनिल व्यास, यूपीआरएमएस अंसार अहमद, योगेश पंडित सहित अनेक ने सम्बोधित किया।
आयोजन को लेकर रविंद्र सिंह चौहान, रविप्रकाश, प्रभुराम, नन्दकिशोर भाटी, सुनील शादी, प्रवीण मिश्रा, सुरेश गौड़, उत्तम कुमार, तरुण कुमार, सेनाराम इणखिया सहित अनेक दिनभर जुटे रहे। इंडियन रेलवे टिकट चैकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन (आईआरटीसीएसओ) की प्रथम मीट के दूसरे सत्र में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने शिरकत की। उन्होंने टिकट चैकिंग स्टाफ के कार्यों की सराहना की।

