फीस भरने के लिए अभिभावकों पर डाला जा रहा है दबाव

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18

कोरोना महामारी की वजह से पुरे देश में लॉक डाउन 24 मार्च से लागु हो गया और उसी दिन से देश भर के शिक्षण संसथान अबतक बंद है। इस के बाद कई राज्य ने दसवीं, ग्यारवी, बारवी और डिग्री तक की परीक्षाएं रद्द कर विद्यार्थियों को उत्तीर्ण कर प्रोमोट कर दिया।

लेकिन कबतक पढाई बंद राखी जाया इसलिए ऑनलाइन क्लास एक नया तरीका निकला गया। लॉक डाउन के बाद 10वी के छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारियो के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर कई स्कूल मोटी रकम वसूल रहे है।

10वी के बाद 11वी की कक्षा में एडमिशन और शुल्क भरने के लिए अभिभावकों को कॉलेज की ओर से दबाव दिया जा रहा है। तो दूसरी और कई स्कूलों के मालिकों ने बिना छात्र शुल्क भरने वालो को ऑनलाइन पढ़ाई रोक दी।

लॉक डाउन की वजह से पहले से ही लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे है, उसके ऊपर स्कूल फीस की मार।

एक निजी स्कूल में बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि उन्हें बच्चों की फीस जमा कराने के लिए बार-बार मेसेज और कॉल आ रहे हैं। स्कूल द्वारा आरंभ की गई ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर अलग से फीस वसूली जा रही हैं।

इन पैसों की अभिभावकों को रसीद भी नहीं दी जा रही है। फीस ना भरने पर ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पासवर्ड नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *