द इंडियन पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर सुरक्षा दिवस आयोजित

सतीश श्रीवास्तव, आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

पेरंगुड़ी स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कंप्यूटर सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर  पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या नलिनी रविंद्रन ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान की तरह ही कंप्यूटर भी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन गया है। शिक्षा से लेकर यातायात तक, कला से लेकर विज्ञान तक, घर से लेकर बाहर तक हर जगह किसी न किसी रूप में इसका प्रयोग हो रहा है।

 

ऐसे में इसकी सुरक्षा का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि कई बार कुछ अमानवीय लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए डाटा चोरी करके उसका दुरुपयोग कर हमें क्षति पहुँचाने का प्रयास करते हैं।

ऐसे में सतर्क के साथ-साथ कंप्यूटर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी रखना बहुत जरूरी है।

 

विद्यालय की उच्चतर माध्यमिक संभाग की संयोजिका काव्या विश्वनाथन ने इसके इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कंप्यूटर सुरक्षा दिवस की शुरुआत 30 नवंबर 1988 को हुई थी।

 

उच्च प्राथमिक संभाग की संयोजिका शबाना ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसका इतिहास पहले कंप्यूटर वर्म मॉरिस से संबंधित है।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *