जम्मू और कश्मीर के मेधावी छात्रों के लिए प्रख्यात शैक्षिक संस्थानों में इंटर्नशिप की सुविधा

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial 

म्मू और कश्मीर के युवाओं की ऊर्जा को सकारात्‍मक रूप देने के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फ़ॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने जम्मू और कश्मीर के छात्रों के लिए प्रधानमंत्री की विशेष छात्रवृत्ति योजना कार्यान्वित कर दी है।

इसी दिशा में अगला महत्‍वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए, एआईसीटीई और आईआईटी गुवाहाटी ने आज 27 सितंबर, 2019 को केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की गरिमामयी उपस्थिति में एक समझौते ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के अंतर्गत प्रधानमंत्री की विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत देश भर के एआईसीटीई में अध्‍ययनरत छात्रों और जम्मू एवं कश्मीर के छात्रों को इंटर्नशिप सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस समझौता ज्ञापन के अन्‍तर्गत, जम्मू एवं कश्मीर के 100 मेधावी छात्रों को आईआईटी गुवाहाटी में 25 छात्रों के समूहों के साथ 01 मई, 2020 से 30 मई, 2020 तक इंटर्नशिप के लिए दाखिला दिया जाएगा। इस समझौते ज्ञापन का उद्देश्य जम्मू एवं कश्मीर के युवाओं को भारत के उच्‍चतर शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक पाठ्यक्रम से जुड़ने के लिए एक सकारात्‍मक दिशा प्रदान करना है।

समझौता ज्ञापन पर 27 सितंबर 2019 को आईआईटी दिल्ली में आईआईटी परिषद की बैठक के दौरान हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अन्य आईआईटी को भी राष्ट्र निर्माण की इस पहल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।

कानपुर, रायपुर और हैदराबाद की तीन अन्य आईआईटी ने भी इसी तरह के समझौते ज्ञापन में अपनी रुचि व्यक्त की है। एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे ने बताया कि एआईसीटीई ने इस तरह की पहल में शामिल होने के लिए अन्य सभी आईआईटी/एनआईटी और आईआईएम से संपर्क करने का निर्णय लिया है ताकि जम्मू और कश्मीर के अधिकांश भाई-बहनों को सशक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *