शोध कार्य को व्यावसायिक रूप से सफल बनाने का उद्देश्य: जसवंत मुणोत

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

शोध कार्य को व्यावसायिक रूप से सफल बनाना मेरा उद्देश्य है। मै इसी उद्देश्य से केंद्र की विशेषज्ञ समीक्षा पैनल का सदस्य बनाया गया हूं। यह कहना है मुणोत इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक जसवंत मुणोत का। जिन्हें हाल ही में रिचार्जेबल बैट्री पर उत्कृष्टता केंद्र के विशेषज्ञ समीक्षा पैनल का सदस्य बनाया गया है।

गौरतलब है कि जसवंत मुणोत आंध्रप्रदेश के तिरुपति के पास लिथियम बैट्री निर्माण की यूनिट स्थापित कर रहे हैं। इसकी तकनीक उन्होंने चीन से खरीदी है और वह पहले ऐसे शाख्सियत हैं जो भारत में लिथियम सेल की यूनिट लगा रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें इस विशेषज्ञ समिति का सदस्य बनाया गया है।  

सूत्रों के मुताबिक इस सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की यूनिट की स्थापना इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना तकनीकी मंंत्रालय के अंतर्गत पुणे स्थित सी-एमईटी में की जाएगी। इस समिति में आठ सदस्य हैं, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार वीके अटारे करेंगे। इस समिति में निजी क्षेत्र से अकेले जसवंत मुणोत होंगे।

मुणोत बताते हैं कि इस सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का मुख्य उद्देश्य लिओन व नियोन बैट्री उत्पादन मशीनरी के डिजाइन, भारत में सेल निर्माण के लिए एंड टू एंड स्वदेशी तकनीक के हस्तांतरण होगा।

इस समिति के एनएफटीडीसी के निदेशक के. बालासुब्रमणियन, मुम्बई स्थित बार्क के शांतनू दास, आईआईटी मुम्बई के मेटेलरजिकल इंजीनियरिंग और मेटेरियल साइंस विभाग के अजित आर. कुलकर्णी, आईईएसए के वरिष्ठ सलाहकार राजीव जैन, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना तकनीकी मंंत्रालय के निदेशक व वैज्ञानिक संदीप चटर्जी व वैज्ञाानिक संंकादीप दास रहेंगे।

समिति तकनीकी और वित्तीय प्रगति की समीक्षा करेगी और कैसे यहां के शोध को व्यावहारिक उपयोग में लाया जाए उस पर काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *