विश्व व्यापार संगठन केसुधार सभी सदस्य देश लागू करें : श्री पीयूष गोयल

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial  

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विश्व भर में मुक्त व्यापार पर विपरीत प्रभाव डालने वाली कुछ विकसित देशो की संरक्षणवादी और एकपक्षीय प्रभावो वाली नीति से मुकाबला करने का समय आ गया है। यदि यह नीतियां जारी रहीं तो विश्व भर में मंदी आएगी और कोई भी देश इससे अछूता नहीं रहेगा।

श्री पीयूष गोयल आज नई दिल्ली में दक्षिण-दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग पर आयोजित एक  अंतर्राष्ट्रीय संवाद को संबोधित कर रहे थे। वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि सभी सदस्य देशो को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सुधारो को अपनाना होगा और इसे अलग-अलग रूप से लागू नहीं किया जा सकता है।

हम वर्तमान प्रणाली से दूर नहीं हो सकते, बल्कि सभी डब्ल्यूटीओ सदस्य देशो को मुक्त व्यापार के लिए आवश्यक नियमो पर आधारित,पारदर्शी और भेदभाव से दूर सुशासन को ईमानदारी से लागू करना होगा। हमें असमान जीडीपी वाले विभिन्न सदस्य देशो के हितो का भी ध्यान रखना होगा।

पीयूष गोयल ने कहा कि कुछ विकसित देशो द्वारा संरक्षणवाद की नीतियां विभिन्न देशो के मध्य सामान के व्यापार,सेवाओ और निवेश की सुरक्षा को प्रभावित कर रहा है।

विश्व भर के 7 बिलियन लोगो की बेहतर जीवन के लिए आशा को रोका नहीं जा सकता है। भारत दीर्धकालिक विकास लक्ष्य(एसडीजी) के लिए प्रतिबद्ध है और उसे विश्वास है कि लोगो की आशाओ को 2030 तक रोका नहीं जा सकता है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अपने नागरिको को ऊर्जा,साक्षरता और पेयजल तक पंहुच देने के लिए 2030 तक का इंतजार नहीं करेगा। भारत अंतिम पायदान पर बैठे नागरिक तक दीर्धकालिक विकास लक्ष्यो को पहुंचाने के लिए तेजी से प्रयास कर रहा है। भारत की इच्छा है कि विकास की यह गति शेष दुनिया तक भी पहुंचे।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आशा व्यक्त कि दक्षिण-दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग विकासशील देशो की विकसित देशो के विकास एंजेडा का हिस्सा बनने में सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *