लापता मछुआरों की खोज के लिए तमिलनाडु सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

लापता मछुआरों की मदद के लिए तमिलनाडु सरकार ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार के मतस्यपालन मंत्री डी. जयकुमार ने केंद्र सरकार के पशुपालन, डेयरी और मतस्य विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है कि चेन्नई फिशिंग हार्बर बेस से 7 मछुआरे 5 जून को अपने नाव से मछली पकरने निकले थे। वे लोग 13 जून को वापस लौटने वाले थे लेकिन अबतक वापस नहीं आए हैं।

इन लापता मछुआरों की खोज के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने अपनी ओर से खोजबीन शुरू की पर अबतक उन्हें इसमें कोई सफलता नहीं मिली है। तटरक्षक बल के मुताबिक नाव आंध्रप्रदेश के ओनगोल के पास पलटी हुई मिली लेकिन वहां कोई मछुआरा नहीं मिला।

इस सूचना के बाद मतस्य विभाग द्वारा आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और अंडमान निकोबार के मतस्य विभाग को इसकी सूचना दे मदद मांगी गई कि लापता मछुआरों की तलाश की जाय।

पत्र में उन्होंने आशंका जताई है कि पानी के बहाव में मछुआरे दक्षिण एशियाई देश बंगालादेश, बर्मा, थाईलैंड, कम्बोडिया, सिंगापुर, मलेशिया और इंडोशिया की सीमा में चले गए हों। इस संंबंध में केंद्र सरकार के विदेश विभाग को भी पत्र लिखा गया है।

पत्र में राज्य सरकार ने मांग की है कि केंद्र सरकार इन लापता मछुआरों की खोज के लिए हर सम्भव मदद मुहैया कराए।

  1. Casino Kya Hota Hai
  2. Casino Houseboats
  3. Star111 Casino
  4. Casino Park Mysore
  5. Strike Casino By Big Daddy Photos
  6. 9bet
  7. Tiger Exch247
  8. Laserbook247
  9. Bet Bhai9
  10. Tiger Exch247.com

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *