वरिष्ठ पत्रकार मार्मकल सीएम के सलाहकार नियुक्त

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial

प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एमबी मार्मकल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। पत्रकार मार्मकल को कैबिनेट दर्जे के साथ राजनीतिक सलाहकार की यह नियुक्ति यहां जारी एक अधिसूचना में दी गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) के सहायक संपादक के पद से सेवानिवृत्त हुए मार्मकल ने विगत 2 दशकों से अधिक समय तक टीओआई में मैसुरू के ब्यूरो चीफ के रूप में भी कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *