दिनकरण ने एएमएमके में नियुक्त किए नए पदाधिकारी

विपक्षी दल कर रहे पार्टी को तोडऩे की कोशिश

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

म्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनकरण ने गुरुवार को पार्टी के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति इसलिए की गई है कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी पार्टी छोडक़र एआईएडीएमके और डीएमके में शामिल हो गए।

दिनकरण ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तमिलनाडु के पूर्व मंत्री पी. पलनीअप्पन और पूर्व विधायक एम. रंगासामी को उपमहासचिव, पूर्व विधायक पी. वेट्रीवेल को कोषाध्यक्ष, आर. मनोहरन को पार्टी मुख्यालय सचिव और सी.आर. सरस्वती को नया प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है।

इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में दिनकरण ने आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी एआईएडीएमके और मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके द्वारा मेरी पार्टी को तोडऩे की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं होगी और पार्टी बरकरार रहेगी।

दिनकरण ने कहा कि उन्हें राजनीति में 30 साल का अनुभव है इसलिए उन्हें पहले ही पता चल जाता है कि कौन पार्टी छोडऩे वाला है और कौन नहीं। लेकिन एआईएडीएमके और डीएमके द्वारा यह धारणा बनाने की कोशिश की जा रही है कि एएमएमके ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी, जिसमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। यह कैडर आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता एक होकर ही रहेंगे।

एआईएडीएमके पर हमला बोलते हुए दिनकरण ने कहा सरकार द्वारा राज्य में जल संकट को अनदेखा किया जा रहा है। इस संकट को खत्म करने के लिए किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही एएमएमके के प्रचार सचिव तंग तमिलसेल्वम के पार्टी छोडक़र डीएमके में शामिल होने के बाद दो अन्य नेता भी एएमएमके छोडक़र एआईएडीएमके में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *