लेडिज फुटवियर का ब्रांड ‘केटवॉक’ शू बैंक पर अब उपलब्ध

संजय जोशी, आईआईएन/बीकानेर, @Infodeaofficial
संभाग मुख्यालय पर सभी ब्रांडेड फुटवियर्स, ब्रांडेड बैग्स, बेल्ट व वॉलेट के सबसे बड़े शोरुम शू बैंक पर शुक्रवार को लेडिज फुटवियर के ब्रांड ‘केटवॉक’ की भव्य लांचिंग की गयी। लेडिज फुटवियर के ब्रांड ‘केटवॉक’ प्रीमियम क्वालिटी का फुटवियर उपलब्ध करवाता है जो बीकानेर में पहली बार शू बैंक पर ही उपलब्ध है।
शू बैंक के निदेशक नरेंद्र कुमार खत्री-नरेश कुमार खत्री ने बताया कि इस उत्कृष्ट क्वालिटी के कलेक्शन व हाई फैशन का लेडिज फुटवियर का ब्रांड का लोकार्पण शू बैंक के पंचशती सर्किल स्थित शोरुम पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता व शेपअप जिम की ऑनर व इंस्ट्रक्टर ऋतु शर्मा समेत मौजूद कस्टमर ने किया।
उन्होंने बताया कि खत्री ने अतिथियों का मुंह मीठा कराया वहीं वर्षा खत्री-दीक्षा खत्री ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सालासर बालाजी का छायाचित्र देकर उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *