50वां भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह एशियाई फिल्‍मों पर के‍न्द्रित

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

र्ष 2019 में आयोजित 50वां भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह (आईएफएफआई) एशियाई महाद्वीप के समय पूर्व फिल्‍म समारोहों में से एक माना जा रहा है।

इस विशेष अवसर पर आईएफएफआई विशेष रूप से तैयार एक वर्ग प्रस्‍तुत कर रहा है, जिसमें कुछ नई और गतिशील फिल्‍में शामिल हैं, जो विभिन्‍न एशियाई देशों और फिल्‍म निर्माताओं के बीच यादगार फिल्‍में बन चुकी हैं। इस भावना के साथ ही इस फिल्‍म समारोह को एशिया की आत्‍मा नाम दिया गया है।

इस वर्ग में जो फिल्‍में दिखाई जाएंगी उनमें वेन ली की चीनी फिल्‍म फिलींग्‍स टू टेल, सन चाओ की समर इज द कोल्‍डेस्‍ट सीजन शामिल है। चांग चोंग और बोचांग द्वारा सह-निर्देशित द फोर्थ वॉल, जापानी फिल्‍म टेन ईयर्स जापान, ताइवान की फिल्‍म टेन ईयर्स ताइवान, श्रीलंका के ललित रत्‍ननायके द्वारा निर्देशित अदर हाफ और सिंगापुर तथा ताइवन द्वारा सह-निर्मित एंथनी चेन द्वार निर्देशित वेट सीजन भी शामिल है।

इनमें टेन ईयर्स जापान और टेन ईयर्स ताइवान बहु प्रयोजन फिल्‍म है, जो 2015 में 10 वर्ष की श्रृंखला के साथ शुरू होती है और जिसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार संबद्ध देशों के युवा निर्देशकों ने पिछले दशक के समय में अपने आस-पास के माहौल की कल्‍पना की है और आने वाले कठिन समय का अद्भुत चित्रण किया है।

इस वर्ग के जरिए ये फिल्‍में विभिन्‍न एशियाई देशों के फिल्‍म निर्माण में गतिशील और साहसिक प्रयासों की सराहना करती हैं। 50वां आईएफएफआई हमारे मंच पर इन फिल्‍म निर्माताओं को सम्‍मानित करेगा, जो दुनिया भर की फिल्‍मों और दर्शकों के बीच सेतु का काम करते हैं और उत्‍साह के साथ फिल्‍मों में दिलचस्‍पी के मामले में नई संभावनाएं खोलेगा।    

50वें भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह 2019 में भारतीय पेनोरामा सेक्‍शन में 76 देशों की 200 सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍में, 26 फीचर फिल्‍में और 15 गैर-‍फीचर फिल्‍में दिखाई जाएंगीं। स्‍वर्ण जयंती संस्‍करण में 10,000 लोगों और फिल्‍म प्रेमियों के भाग लेने की उम्‍मीद है।

आईएफएफआई के स्‍वर्ण जयंती संस्‍करण मनाने के साथ ही विभिन्‍न भाषाओं की 12 प्रमुख फिल्‍में जिन्‍होंने 2019 में 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन्‍हें भी 20 से 28 नवम्‍बर तक प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *