पीयूष गोयल ने भारतीय रेल के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता खिलाडि़यों को सम्मानित किया

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्‍त करने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया। श्री पीयूष गोयल ने खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री बजरंग पुनिया को 7.5 लाख रुपये का चेक और एक शॉल भेंट किया।

इसके अलावा श्री एस. भास्‍करन, सोनिया लाठेर, चिंगलियाना सिंह कंगुजम, पूनम यादव, नटीन कीर्तन प्रत्येक को 5-5 लाख रुपये के चेक और शॉल देकर सम्मानित किया। श्री बजरंग पुनिया को 2019 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और श्री एस भास्करन, सोनिया लाठेर, चिंगलियाना सिंह कंगुजम, पूनम यादव को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। श्री नीटन किर्तने को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर, अपने संबोधन में श्री गोयल ने राष्ट्र और भारतीय रेलवे को अपने खेल क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन से गौरवान्वित करने के लिए इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर उन्‍हें बधाई दी।

उन्होंने खिलाडि़यों को भविष्य में होने वाले टूर्नामेंट में भी इसी तरह के प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। श्री गोयल ने रेलवे खिलाड़ियों को उनके खेल क्षेत्र में सहायता और सहयोग जारी रखने का आश्वासन भी दिया।

माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘फिट इंडिया कैंपेन’ से प्रेरणा लेते हुए श्री गोयल ने सलाह दी कि भारतीय रेल को ‘फिट रेलवे, फिट इंडिया’ अभियान का शुभारंभ करना चाहिए और सभी कर्मचारियों को फिटनेस गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों और उनके बच्‍चों के साथ-साथ आम लोगों को लाभान्वित करने के लिए रेलवे परिसर में व्यायामशाला/फिटनेस सेंटर खोले जाने की भी सलाह दी।

भारतीय रेल में प्रसिद्ध खिलाडि़यों के उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन की एक लंबी परंपरा रही है। अब तक भारतीय रेल के खिलाड़ियों को 23 पद्मश्री, 166 अर्जुन, 11 ध्यानचंद, 9 द्रोणाचार्य और 6 राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कारों से सम्‍मानित किया जा चुका है। इस शानदार विरासत को जारी रखते हुए, इस वर्ष भी छह खिलाडि़यों ने पुरस्कार जीते हैं। भारतीय रेल के रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) को खेलों के क्षेत्र में इन प्रतिष्ठित पुरस्‍कार प्राप्तकर्ताओं का संरक्षक होने पर गर्व है:

बजरंग पुनिया (कुश्ती) – उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री पुरस्‍कार भी प्राप्त कर चुके हैं। बजरंग ने एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण और कांस्य, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, एशियाई खेलों में स्वर्ण और कुश्ती में विश्व चैम्पियनशिप पदक भी जीते हैं।

एस. भास्‍करन (बॉडी बिल्डिंग) – उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने थाईलैंड में वर्ल्ड-बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2018 और भारत में एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2018 में स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्हें स्वर्ण पदक के साथ तीन बार मिस्टर इंडिया के खिताब से सम्मानित किया गया है और उन्होंने रजत पदक भी जीता है।

सोनिया लाठेर (बॉक्सिंग) – उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्‍होंने एशियाई खेल 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और उन्‍हें दो एशियाई चैम्पियनशिप पदक प्राप्‍त करने का भी गौरव मिला है। सुश्री लाठेर वर्ष 2017 और 2018 में भारतीय रेल का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय चैंपियन बनीं।

चिंगलियाना सिंह कंगुजम (हॉकी) – उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें भारतीय हॉकी टीम ने रजत पदक जीता था, इसके बाद वह 2014 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और एशियाई खेल 2018 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य भी रहे।

पूनम यादव (क्रिकेट) – उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सुश्री यादव 2017 के महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं।  जून 2018 में, वह टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पांच में शामिल थीं। वह सितंबर 2018 में ट्वेंटी-ट्वेंटी इंटरनेशनल में 39 टी-20 मैचों में 57 विकेट लेकर भारत की सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनीं।

नीटन किर्तने (टेनिस) – उन्हें ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अपने चार दशकों से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने भारतीय टेनिस में अनुकरणीय योगदान दिया है। अपने खेल करियर के दौरान उन्‍होंने भारत के लिए 9 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीते हैं। हाल ही में बुल्गारिया में आयोजित विश्व रेलवे चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय रेल टेनिस टीम के वह कोच भी थे।

  1. Casino Kya Hota Hai
  2. Casino Houseboats
  3. Star111 Casino
  4. Casino Park Mysore
  5. Strike Casino By Big Daddy Photos
  6. 9bet
  7. Tiger Exch247
  8. Laserbook247
  9. Bet Bhai9
  10. Tiger Exch247.com

Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *