अब चेन्नई को चांद से भी चाहिए पानी
इसरो को चंद्रयान-2 की सफलता पर दी बधाई
तमिलनाडु राज्य पिछले काफी सालों से पानी की किल्लत से जूझ रहा है। इसरो के चंद्रयान-2 की सफलता के बाद अब तमिलनाडु विशेषकर चेन्नईवासियों में यह आशा जगी है कि उनकी पानी की जरूरत को अब चांद से पूरा किया जा सकेगा, अगर वहां पानी है तो।
गौरतलब है कि जल संकट से जूझ रहे चेन्नई की प्यास बुझाने के लिए जोलरपेट से चेन्नई रेल वैगनों द्वारा पानी लाया जा रहा है। चंद्रयान-२ की सफलता के बाद इसरो को बधाई देते हुए चेन्नई मेट्रो वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड ने एक ट्वीट किया कि हम अब पानी के लिए नए स्रोत खोजने की ओर हैं।
अगर आपको चांद पर पानी मिलता है तो मालूम है कि किसे कॉल करना है। विज्ञान आपका साथ दे। इसरो की योजना है कि वह अपने लैंडर विक्रम को चंद्रमा पर स्थापित करेगा और उसके प्रज्ञान को चंद्रमा की सतह से दूर स्थापित करेंगे।
इस मिशन का एक उद्देश्य चंद्रमा पर पानी है या नहीं इस बारे में पता लगाना है। गौरतलब है कि मौजूदा दौर में चेन्नई को चेन्नई मेट्रो वाटर द्वारा 5250 लाख लीटर पानी आपूर्ति जोलारपेट से की जा रही है।

