गोटाबाया राजपक्षे को श्रीलंका का राष्‍ट्रपति चुने जाने पर प्रधानमंत्री ने बधाई दी

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कल श्रीलंका में आयोजित राष्ट्रपति चुनावों में श्री गोटाबाया राजपक्षे को राष्‍ट्रपति के चुनाव में हुई उनकी जीत के लिए टेलीफोन पर बधाई दी।

भारत की जनता और अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आप के कुशल नेतृत्व में श्रीलंका के लोग शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे तथा भारत और श्रीलंका के बीच बंधुत्‍व, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्‍यता संबंधी संबंध अधिक मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री ने इन विषयों पर श्रीलंका की सरकार के साथ लगातार काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

श्री राजपक्षे ने प्रधानमंत्री को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की अपनी तत्परता भी व्यक्त की।

प्रधान मंत्री ने श्री राजपक्षे को अपनी सुविधानुसार जल्‍दी ही भारत की यात्रा करने का निमंत्रण दिया। श्री राजपक्षे ने यह निमंत्रण स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *