आंध्रप्रदेश में किसानो को मुख्यमंत्री की सौगात
रबी फसल बिमा के बकाया राशि जारी की

विक्रम जैन, आईएनएन/आंध्रा प्रदेश, @Jainvikaram18
आंध्रप्रदेश के मुख्यामंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के किसानो को बकाया फसल बिमा राशि जारी किया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पिछली टीडीपी सरकार की लंबित फसल बीमा की बकाया राशि 596.36 करोड़ रुपये जारी किया।
इसके चलते 5,94,005 किसानों को लाभ पहुंचा है। यह फसल बीमा राशि को सीधे किसानों के खाते में जमा की गयी।
वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किसानों मुख्यमंत्री ने किसानो से कहा कि साल 2019-20 तक सभी किसानों को फ्री में वाईएसआर फसल बीमा राशि मिल जाएगी। इसके साथ ही किसानों की फसल का समर्थन मूल्य भी दिये जाने की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम सचिवालय में कार्यरत एग्रीकल्चरल, राजस्व सहायक और सर्वेयर के साथ मिलकर ई-क्रापिंग पंजीकरण किया जाएगा।
इसके बाद बीमा राशि के भुगतान के लिए आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। फसल बीमा के लिए किसानों को एक रुपया मात्र देना होगा।
किसानों की ओर से सरकार ही बीमा राशि का भुगतान करेगी। इसके चलते साल 2019 में 25.73 लाख और साल 2019-20 में रबी फसल के लिए 33.03 लाख किसानों को फ्री में फसल बीमा सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
“वाईएसआरसीपी की सरकार सत्ता में आते ही इसके लिए बीमा कंपनियों के बातचीत की है और लंबित भुगतान जल्द क्लियर किया।
इस तरह 5.95 लाख किसानों को आज फसल बीमा राशि का भुगतान किया गया। पिछली सरकार की तरह किसानों को नुकसान न हो इसके लिए आमूल परिवर्तन किया गया है।
किसानों की ओर से भुगतान किये जाने वाली राशि को प्रदेश सरकार ही भुगतान करेगी।

