रोजाना चार सौ लोगों को भोजन करते है पवन सिंह

सुष्मिता कुमारी, आईआईएन/चेन्नई, @SushmitaSamyak
चेन्नई निवासी, पवन सिंह लॉकडाउन में लगातार 27 दिनों से जरुरतमंदों की सेवा में लगे हैं| पवन रोजाना लगभग 400 खाने का पैकेट्स भूखे लोगों में बाँटते हैं |
अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर खुद ही खाने को पकाते हैं| खाना पकाते वक़्त साफ-सफाई के साथ-साथ सोशल डिस्टैन्सिंग का भी विशेष ख्याल रखते हैं|
पवन अपने इलाके के बेज़ुबान जानवर जैसे गाय, कुत्ता, इत्यादि का भी ख्याल रखते हैं| इनके द्वारा इन जानवरों को चारा, बिस्कुट उपलब्ध कराया जाता है |
जिन्हें भी पवन सिंह की जरूरत महसूस हो, वो इन्हें 9789820191 पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं |

