मदद के लिए बढ़ रहे आम हाथ

सुष्मिता कुमारी, आईआईएन/चेन्नई, @SushmitaSamyak
संकट की घड़ी में लोग जहाँ अपनों का भी साथ छोड़ देते हैं, वहीं हमारे भारत में ऐसे भी कुछ लोग हैं जो जानवरों का भी ख्याल रख रहे हैं| हम बात कर रहे चेन्नई निवासी, पवन सिंह की| ये एक ऐसे इंसान हैं जो कोरोना संकट के समय जरुरतमंदो के बीच रोजाना खाने का वितरण करते हैं|
खाने का वितरण करते समय समाजिक दूरी के पालन का विशेष ध्यान रखा जाता है| जरुरतमंदो के बीच 350 खाने का पैकेट के साथ-साथ गायों के लिए चारा और अन्य पशुओं के लिए बिस्कुट का भी इंतज़ाम किया जाता है|
हमारे प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने कोरोना के संकट को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है| जो एक बेहतरीन निर्णय है |
लेकिन इससे दिहाड़ी व प्रवासी मजदूरों एवं अन्य बेसहारा लोग जो रोजाना काम कर अपना पेट भरते थे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है|
ऐसे लोगों के लिए बीजेपी की चेन्नई इकाई से जुड़े श्री पवन सिंह संकटमोचक साबित हुए हैं| जो रोजाना इन लोगों में 300-400 खाने का पैकेट वितरण करते हैं|
पवन अपने इलाके के बेज़ुबान जानवरों का भी खास ध्यान रखते हैं| और उन जानवरों को भी चारा, बिस्कुट, इत्यादि देते हैं|
जरूरतमंदों के लिए श्री सिंह 9789820191 पर 24 घंटे उपलब्ध हैं|

