तमिलनाडु में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या तीन हजार के पार

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन हज़ार पार कर गयी है| स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों की संख्या 3023 तक पहुँच गयी है|

रविवार को राज्य में 266 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई| जिसमें 203 केवल चेन्नई से ही हैं| राज्य के अन्य जिलों की तुलना में तमिलनाडु में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या काफी ज़्यादा है | जो एक चिंताजनक स्थिति उत्पन्न करता है |

राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 को पार कर चुकी है| हालांकि राहत वाली बात यह है कि राज्य में रिकवरी रेट काफी हद तक सही है|

राज्य में करीब 18 ऐसे जिले है जहा कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या सिंगल डिजिट में है। वही चेन्नई में इन मामलों की संख्या 1190 है।

चेन्नई के बाद सबसे ज्यादा संख्या विल्लुपुरम में है जहा ऐसे मामलों की संख्या 57 है, तो वही मदुरै में 45, चेंगलपट्टू में 42 है।

धर्मपुरी में एक, पुडुकोट्टई में एक, तेनी में एक, तिरुवल्लुवर में एक मामले है जिनकी हालत में सुधार हो रहा है।

कृष्णागिरी जो अबतक तक ग्रीन ज़ोन में था यहाँ एक भी मामला नहीं था वह हाल ही में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *