स्वास्थ्य सचिव ने नोवेल कोरोनावायरस रोग की स्थिति की समीक्षा की

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

चिव (एचएफडब्ल्यू) सुश्री प्रीति सूदन ने संबंधित अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति की आज समीक्षा की। उन्होंने नोवेल कोरोनवायरस रोग के फैलाव के मुद्दों पर वर्तमान स्थिति और तैयारियों पर चर्चा की।

हांगकांग और चीन के अलावा सिंगापुर और थाईलैंड से सभी उड़ानों के लिए सार्वभौमिक जांच पहले से ही निर्धारित एरो-ब्रिजों पर चल रही है। यात्रियों की जांच अब सभी 21 हवाई अड्डों, अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह और सीमा पार क्षेत्र में हो रही है। अब तक 21 हवाई अड्डों पर 1636 उड़ानों और 176703 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई थी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय नॉवेल कोरोनावायरस के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए राज्यों / संघ शासित प्रदेशों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

रोग  के लक्षणों और सावधानियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राज्य की सीमाओं पर होर्डिंग्स लगाने, पैम्फलेट बांटने, घोषणाएं करने आदि जैसे पर्याप्त आईईसी कार्यकलाप किए जा रहे हैं। चिकित्सा कर्मियों और स्वास्थ्य अधिकारियों का नियमित रूप से अनुकूलन किया जा रहा है।

सीमावर्ती गांवों में नोवेल कोरोनावायरस रोग, इसके लक्षणों, निवारक उपायों, रिपोर्टिंग आदि के बारे में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। राज्यों /संघ शासित प्रदेशों को अलर्ट पर रखा जा रहा है और राज्यों / संघ शासित प्रदेशों के साथ व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण और मास्क के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हैं।

वर्तमान में 7,994 व्यक्ति 32 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सामुदायिक निगरानी में हैं। नियंत्रण और रोकथाम गतिविधियों को बहुत अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। किसी भी आकस्मिक स्थिति का मुकाबला करने के लिए सभी राज्य अपनी त्वरित अनुक्रिया टीमों को लगातार सुदृढ़ बना रहे हैं।

1449 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है और 1446 नमूनों को निगेटिव पाया गया है। 3 नमूनों को पहले ही केरल  में पॉजिटिव घोषित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *