चिकित्सा तकनीक से होगी बेदाग सर्जरी

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

लाइफलाइन इंस्टीट्यूट आफ मिनिमल एक्सेस (लिमा) ने ऐसी सर्जरी ईजाद की है जिसके बाद उसका दाग नहीं दिखेगा। चेन्नई में संवाददाताओं से इसकी जानकारी देते हुए लिमा के चेयरमैन डा. जे.एस. राजकुमार ने कहा दक्षिण भारत में पहली बार इस तकनीक का प्रयोग किया गया है।

इसका नाम स्कॉरलेस एन्डोस्कोपिक ब्रेस्ट एवं नेक, थायरायड सर्जरी है जो दाग और निशान मुक्त होगी। यह क्रांतिकारी वैकल्पिक तकनीक है। इसके तहत गांठ की सर्जरी के बाद निशान नहीं रहेगा।

चिकित्सकों की एक टीम ने पश्चिम बंगाल की 26 वर्षीया महिला की एन्डोस्कोपिक लुम्पेक्टोमी सर्जरी की है। उन्होंने बताया कि इस सर्जरी को पहली बार स्टेनफोर्ड में लोकप्रियता मिली।

यह बहुत आसान एवं सस्ती सर्जरी है जिसमें समय भी कम लगता है। इस मौके पर डा. अनिरुद्ध राजकुमार ने भी विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *