गरीबों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

सुष्मिता सिंह, आईआईएन/चेन्नई, @SushmitaSamyak

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 649 हो गयी है| जबकि 42 लोगों को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है |

भारत सरकार ने गरीबों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों के लिए 1 लाख 70 हज़ार करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया है | राहत पैकेज में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 50 लाख रुपये के बीमा का ऐलान किया गया है |

जन-धन योजना की महिला खाताधारकों को अगले तीन महीने प्रति माह 500 रूपये दिए जायेंगे | जिसके तहत 3 करोड़ महिलाओं को फायदा होगा | मनरेगा के दिहाड़ी मजदूरों को 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रूपये दिए जायेंगे |

उज्जवला योजना के तहत 8.3 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलिंडर दिया जायेगा | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से हर गरीब को अनाज देने की भी घोषणा की गयी है |

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 8.7 करोड़ किसानों को अप्रैल माह में 2 हज़ार रूपये दिए जायेंगे |

15 हज़ार से कम वेतन वालों के लिए भारी राहत दी गयी है | उनके ईपीएफ में तीन महीने तक सरकार पैसा जमा करेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *