भारतीय नौसेना ने कमांडर निशांत सिंह को अंतिम विदाई दी

INN/New Delhi, @Infodeaofficial 

भारतीय नौसेना के लड़ाकू पायलट कमांडर निशांत सिंह को 11 दिसंबर, 2020 को गोवा में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

कमांडर निशांत 26 नवंबर, 2020 को गोवा में हुई मिग-29 के दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनकी पत्नी श्रीमती नायाब रंधावा ने स्क्वाड्रन के कमान अधिकारी से तिरंगा एवं अपने पति की वर्दी प्राप्त की।

एक नौसेना अधिकारी के पुत्र कमांडर निशांत एक क्वालीफायड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर थे, जो किरण, हॉक तथा मिग-29के लड़ाकू विमान में कुशल थे।

भारतीय नौसेना ने कमांडर निशांत के रूप में अपना एक सर्वाधिक कुशल एविएटर खो दिया, क्योंकि उन्होंने अमेरिकी नौसेना के साथ भी एडवांस्ड स्ट्राइक प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वह एक योग्य पर्वतारोही तथा एक कुशल नाविक भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *