थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का मालदीव दौरा

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

ल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत आज मालदीव की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हुए।  जनरल रावत 30 सितंबर से 03 अक्टूबर 2019 तक की अपनी यात्रा के दौरान, मालदीव सरकार और सशस्त्र बलों के पदानुक्रम के साथ बातचीत करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों राष्ट्रों के बीच घनिष्ठ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करना है।

सेना प्रमुख का कार्यक्रम मालदीव के माननीय राष्ट्रपति श्री इब्राहिम मोहम्मद सोलीह, रक्षा मंत्री सुश्री मरिया अहमद दीदी, विदेश मंत्री श्री अब्दुल्ला शाहिद और मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों के प्रमुख मेजर जनरल अब्दुल्ला शामल से मिलने का हैं।

 

हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी केंद्रीयता के कारण मालदीव भारत के लिए हमेशा प्रमुख महत्व रखता है। भारत एक समान साझेदार के रूप में मालदीव सेना की क्षमता और क्षमता विकास को बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्थन प्रदान करता है।

 

सैन्य संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए सैन्य वाहनों और सैन्य उपकरणों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *