कारगिल श्रद्धांजलि गीत का विमोचन

आईआईएन/नई दिल्ली, @Infodeaofficial

राष्ट्र इस वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ मनाएगा, इसी उपलक्ष्‍य में आज मानेकशॉ केंद्र, नई दिल्ली में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कारगिल के शहीदों और युद्ध से जुड़े पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कारगिल श्रद्धांजलि गीत का विमोचन किया।

सैनिकों को श्रद्धांजलि देने वाले इस गीत की रचना विख्‍यात हिंदी गीतकार श्री समीर अंजान द्वारा की गई है तथा श्री शताद्रू कबीर ने इसे गया है। इसका संगीत श्री राजू सिंह द्वारा तैयार किया गया है।

ऑपरेशन विजय में द्रास, कारगिल, बटालिक और टर्टुक की बर्फीली ऊंचाइयों पर भारतीय क्षेत्र से पाकिस्तानी घुसपैठियों को बाहर निकालने के बड़े अभियान शामिल थे और यह भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिकों के साहस, वीरता और बलिदान का गवाह रहा है। 20वीं वर्षगांठ समारोह का उद्देश्य ‘उनके बलिदान को याद रखना’, ‘उनकी जीत की खुशी मनाना’ और आवश्‍यकता पड़ने पर ‘संकल्‍प दुहराना’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *