दो भागो में बटा अन्ना विश्वविद्यालय

पुराना आरक्षण नियम रहेगा जारी  

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial

न्ना विश्वविद्यालय को दो भागो में बाट दिया गया है. इनमे एक भाग को इंस्टिट्यूट ऑफ़ एमिनेंस का दर्जा प्राप्त होगा।  वही दूसरा भाग राज्य के कॉलेजो को मान्यता देगी।

इस खबर को सुनने के बाद आगामी सत्र में दाखिला लेने वाले इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को शंका सताने लगी है की उन्हें अन्ना विश्वविद्यालय की ओर से मिलने वाले कोटा का लाभ मिलेगा या नहीं।  उन विद्यार्थियों को चिंता करने की कोई जरुरत नहीं क्योंकि अन्ना विश्वविद्यालय में पुराना कोटा सिस्टम जारी रहेगा।  

गौरतलब है की अन्ना विश्वविद्यालय की स्थापना 40 साल पहले हुई थी. तमिलनाडु सरकार ने इसके लिए एक विशेषज्ञों की समिति गठित की है। इस समिति में राज्य के प्रमुख मंत्री रहेंगे जो की अन्ना विश्वविधालय एक्ट का अध्धयन करेंगे जिससे की इसमें बदलाव कर इसे दो भाग इंस्टिट्यूट ऑफ़ एमिनेंस और अन्ना विश्वविधालय में बटा जा सके।  

गौरतलब है की आईओई मिलने के बाद संसथान को सरकार की ओर से बेहतर अनुदान मिलेगा जिससे शोध कार्य में काफी लाभ मिलेगा।  आईओई मिलने के बाद संसथान को पांच साल के लिए हज़ार करोड़ रुपए मिलेगा।  

अभी यह स्पस्ट नहीं है की इसमें कितना भाग केंद्र सरकार देगी और कितना राज्य सरकार। आईओई मिलने यह अब अन्य कॉलेजो को मान्यता नहीं देगी।  

आईओई मिलने से संसथान खुद फी, फैकल्टी वेतन वृद्धि और अन्य मम,लो में खुद निर्णय ले सकेगा।  इस सम्बन्ध में नवंबर को कैबिनेट बैठक की गयी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *