नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी भी उतरी नागरिकता अधिनियम के विरोध में

आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial

बेंगलुरु की नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी ने भी अब नागरिकता अधिनियम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिआ मिलिआ इस्लामिआ में छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग प्रयोग की ये लोग भर्तसना कर रहे है।

स्टूडेंट बार एसोसिएशन ने इस सन्दर्भ में एक बयान जारी कर कहा है की अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिआ मिलिआ इस्लामिआ में जो हुआ है वह कानून का उल्लंघन है और मानव अधिकारों का भी। पुलिस को किसने आदेश दिया की वह छात्रों पर आंसू गैस चोरे, लाठी चार्ज करे और उनपर गोलियां चलाये।

शिक्षण संसथान में छात्रों के साथ हो रहे ऐसे व्यवहार की हम निंदा करते है और मांग करते है की इसमें दोषी अधिकारियो के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की जाया।

पुलिस के इस बर्बर रवैये से यह साफ होता है की वह छात्रों के विरोध को बल पूर्वक दबाना चाहती है। एसोसिएशन का कहना है की केंद्र सरकार जो अधिनियम लेकर आयी है वह संविधान के मौलिक सिधान्तो के खिलाफ है। हम इस अधिनियम का विरोध करते है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *