आईआईटी मद्रास में 21 से ओपन हाउस प्रदर्शनी

श्रेया जैन, आईआईएन/चेन्नई, @Shreya18 

ईआईटी मद्रास के इंजीनियरिंग डिजाइन विभाग उनके शिक्षण अभ्यास व शोध प्रयोगशाला, आधारभूत ढांचे, स्टार्टअप/प्रोजेक्ट प्रोफाइल और इंडस्ट्री कनेक्ट दिखाने के लिए 21 सितम्बर से ओपन हाउस प्रदर्शनी करने जा रहा है।

प्रदर्शनी में आमजन को शोधकर्ताओं से बातचीत करने और उनके शोध व उनकी उपयोगिता के बारे में जानने का मौका मिलेगा। विभाग के प्रमुख टी. अशोकन ने बताया हम आमजन को मौका देना चाहते हैं कि वे आईआईटी और यहां होने वाले अध्ययन, अध्यापन, शोध व अन्य गतिविधियों के बारे में जान सकें।

ऐसा कर हम अपने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं कि वे शोध कार्य में बढ़चढक़र रुचि लें और बेहतरीन विद्यार्थियों को विभाग के प्रति आकर्षित कर सकें।

यही नहीं हम यह भी चाहते हैं कि उद्योग जगत को भी विभाग की क्षमता व शोध एवं विकास कार्य के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *