लोकसभा में एआईएडीएमके ने किया नाटक : स्टालिन

आईआईएन/चेन्नई, @Infodeaofficial 

डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी एआईएडीएमके पर लोकसभा में तीन तलाक बिल मामले पर नाटक करने का आरोप लगाया।

वेलूर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी उम्मीदवार के लिए आम्बूर में चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी नेताओं के साथ बातचीत में स्टालिन ने कहा एआईएडीएमके सांसद रविन्द्रनाथ कुमार ने लोकसभा में तीन तलाक बिल का समर्थन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने कहा उनकी जुबान फिसल गई थी।

स्टालिन ने कहा कि तीन तलाक बिल और भाजपा के समर्थन में रविन्द्रनाथ कुमार ने विस्तृत चर्चा की थी ऐसे में इसे जुबान फिसलना कैसे कहा जा सकता है? हालांकि राज्यसभा में एआईएडीएमके ने बिल का विरोध किया।

इस बात के लिए मैं खुश भी था, लेकिन जब वोटिंग होना शुरू हुई तो सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसकी वजह से बिल को सिर्फ पांच वोट मिले।

केंद्र के समर्थन के लिए एआईएडीएमके सांसदों ने जानबूझ कर सदन से वॉकआउट किया था। इस प्रकार एआईएडीएमके द्वारा इस मुद्दे में नाटक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *