राज्यपाल द्वारा झंडोतोलन से हुई तमिलनाडु में गणतंत्र दिवस की शुरूआत

रीतेश रंजन, आईआईएन/चेन्नई, @Royret

मिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित द्वारा रविवार को चेन्नई के मरीना बीच पर झंडोलन के साथ राज्य में गणतंत्र दिवस की शुरूआत हुई।

राज्पाल के साथ इस मौके पर तमिलनाडु के मुंख्यमंत्री एडपाडी के पलनीसामी भी मौजूद थे। इन दोनों के अलावा वहां मंच पर विधानसभा के स्पीकर पी. धनपाल, राज्य के मंत्री व कुछ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दिन की शुरूआत में वार मेमोरियल पर पुस्पांजली देने के बाद मरीना बीच के गांधी स्टेचु के पास मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का स्वागत किया। जिसके बाद सशस्त्रबल के वरिष्ठ अधिकारियों से राज्यपाल मिले।

एयरफोर्स के हेलिकाप्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पुष्पवर्षा कराई गई। गधतंत्र दिवस के परेड में मिलट्री सेना ने अपने दमखम की प्रदर्शनी की। प्रदर्शनी में तमिलनाडु के संस्कृति को दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विजेताओं को मेडल दिया।

 

कार्यक्रम में जल, थल, वायु के अलावा कोस्टगार्ड, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएफ के प्रतिनिधि मौजूद थे। कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस मौके पर झांकी प्रस्तुत की। राज्यसरकार के विभिन्न विभाग की ओर से भी झांकी प्रस्तुत की गई। विंग कमांडर प्रवीर शुक्ला इस परेड के कमांडर थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *