देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को सुधारें पीएम: रतनीबाई मेहता

संकट के दौर में आत्ममुग्धता को छोड़कर विपक्ष के नेताओं से चर्चा करने का किया कांग्रेस नेत्री ने आग्रह

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलुरु, @Infodeaofficial

देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था पर चिंता जताते हुए कर्नाटक प्रदेश महिला कांग्रेस की नैत्री श्रीमती रतनीबाई मेहता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया है कि सभी को मिलकर इस पर चर्चा करनी चाहिए, सभी के अनुभव का उपयोग कर अर्थव्यवस्था को फिर से सुधारा जा सकता है।
अपने पत्र में श्रीमती मेहता ने लिखा है कि ‘मेरा केंद्र सरकार से आग्रह है कि संकट के इस समय में आत्ममुग्धता को छोड़कर विपक्ष के नेताओं के साथ बैठकर चर्चा करें। मेहता ने कहा कि सभी के अनुभव से अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करने की दिशा में काम किया जा सकता है।
देश हम सब से बनता है और देश के लिए हम सभी को एक सूत्र में आना होगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मेहता ने मौजूदा अर्थव्यवस्था पर चिंता जताई है और पीएम से आग्रह किया है कि देश के तमाम जनप्रतिनिधियों और विपक्ष के नेताओं के साथ बैठकर पीएम को चर्चा करनी चाहिए, सभी के अनुभव और विचारों का मंथन कर इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि बिगड़ी अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने एक ट्वीट किया था कि डाॅलर के सामने रुपया कमजोर पड़ गया है, बैंकों में गबन के कारण नुकसान हो रहा है, जीडीपी लगातार गिर रही है इस वजह से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *