तेनी सांसद रविन्द्रनाथ का नोटिस

लोस चुनाव निरस्त करने की याचिका

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @Svs037

द्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को तेनी लोकसभा चुनाव निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर भारत निर्वाचन आयोग तथा यह सीट जीतने वाले एआईएडीएमके सांसद ओ. पी. रविन्द्रनाथ कुमार को जवाबी नोटिस भेजा है।

आम चुनाव 2019 में उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के पुत्र रविन्द्रनाथ कुमार ने तेनी सीट से चुनाव लड़ा था। उनकी टक्कर कांग्रेस के ईवीकेएस इलंगोवन व निर्दलीय प्रत्याशी तंग तमिलसेल्वन से थी। रविन्द्रनाथ कुमार एआईएडीएमके गठबंधन के अकेले ऐसे उम्मीदवार थे जिनको जीत नसीब हुई थी।

नतीजे घोषित होने के बाद तेनी जिले के एक मतदाता मिलानी ने इस सीट पर लोकसभा चुनाव और रविन्द्रनाथ कुमार की जीत निरस्त करने की अर्जी हाईकोर्ट में लगाई।

याची ने आरोप लगाया कि रविन्द्रनाथ कुमार को मिली जीत की वजह मतदाताओं में भारी रिश्वत बांटी जाना है। इसके कई वीडियो साक्ष्य और अन्य आधार होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने प्रश्न किया जब चुनाव आयोग ने भ्रष्टाचार की वजह से वेलूर सीट पर मतदान रोका था तो तेनी सीट पर चुनाव क्यों कराए गए?

याचिका पर हाईकोर्ट जज एम. एस. रमेश ने सुनवाई की। जज ने भारत निर्वाचन आयोग और तेनी लोकसभा सांसद को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई २९ अगस्त के लिए टाल दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *