कांग्रेस एनसीपी को सता रही हार्सट्रेेडिंग की चिंता

आईआईएन/मुम्बई, @Infodeaofficial 

कांग्रेस एनसीपी को महाराष्ट्र में हार्स ट्रेडिंग की चिंता सता रही है। महाराट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने राज्य में सरकार बनाने को लेकर जबसे भाजपा से उनकी मंशा जाननी चाही और उन्हें सरकार बनाने का न्योता भेजा है तबसे कांग्रेस और एनसीपी को हार्स ट्रेडिंग का डर सताने लगा है।

एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक का कहना है कि भाजपा को राज्य में सबसे ज्यादा बहुमत प्राप्त है और यह प्रक्रिया राज्यपाल को बहुत पहले शुरू कर देनी चाहिए थी।

अगर उन्होंने यह न्योता अभी भेजा है तो उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में सरकार बनाने को लेकर किसी प्रकार की हार्स ट्रेडिंग न हो। वही एनसीपी नेता छगन भुजबल का भी यही कहना है कि भाजपा ने हाल के दिनों में अपनी सरकार बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों और धनबल का प्रयोग किया है।

कर्नाटक और गोवा में भाजपा ने जो किया वह किसी से छिपा नहीं है। अभी सत्ता की चाबी अपने हाथ में लेने को लेकर शिवसेना और भाजपा में जंग छिड़ा हुआ है। ऐसे में भाजपा सत्ता में काबिज होने के लिए कुछ भी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *