मुख्यमंत्री ने एक साथ कई योजनाओं का किया शुभारंभ
विक्रम जैन/आईएनएन नेल्लोर@Jainvikaram18
ज़िले के दगदार्थी मंडलम में नेल्लोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शीलपट का आवरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आयोजित सभा कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा की नेल्लोर में एयरपोर्ट का निर्माण बड़े ही गर्व की बात है।
नेल्लोर एक तरफ कृष्णापट्ट्नम बंदरघा है जो एशिया का सब से बड़ा बंदरगाह है और नेल्लोर में समुद्री खान पान के लिए विशेष तौर पर जाना जाता है। यहाँ से झींगा , मछली समेत और भी कई समुद्री जीव जंतु निर्यात और आयात किये जाते है। इस एयरपोर्ट में विशेष रूप से कार्गो कॉरिडोर के रूप में विकशित किया जायेगा। इस एयरपोर्ट का रनवे 3050 किमी (4E श्रेणी), डिजाइन एयर क्राफ्ट B7,47/A330 और यात्रिक टर्मिनल 8000 sqm में तैयार होगा।
इस एयरपोर्ट प्लान में छोटे विमान निर्माण: विमान एकीकृत समाधान (ais), इसरो सहायक के साथ आने की योजना बना रहा है,फिल्म स्टूडियो फॉक्स स्टूडियो फिल्म स्टूडियो और मनोरंजन पार्क के लिए योजना बना रहा है,शिक्षण इंस्टुटें भी इस में योजना बना रहे है।
वही भूगोलू मंडलम में आयोजित छठे जन्मभूमि के समापन कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भाग लिया।
इस दौरान मुख्या मंत्री ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की 8 हज़ार करोड़ रूपए के मूल्य की 66,600 एकड़ भूमि 60 हज़ार लाभार्थियों को आवंटित की है।
यहाँ भूमि बेटियों के पसुपु- कुमकुम के नाम से आवंटित की है।
इस भूमि के कागजात प्राप्त करने के लिए किसी भी गांव वासियो को अधिकारियो को एक रूपए भी रिश्वत देने का काम नहीं है। अगर कोई भी अधिकारी आप से रिश्वत मांगे तो सीधा उनके कंटोल रूम में संपर्क करने को कहा। गांव में गिरिजनों के लिए रेसीडेंशल स्कूल के निर्माण के लिए हरी झंडी दिखाई। रक्षा योजना के तहत 180 करोड़ रूपए की राशि आवंटित की।
रक्षा परियोजना के तहत बेटियों के लिए सैनेटरी पैड निःशुल्क दिए जायेंगे। जन्मभूमि कार्यक्रम में जनता को भड़काने का काम कुछ लोग कर रहे है। उनकी यहाँ आशा कभी कामियाब नहीं होंगी। हविभाजन के समय आंध्र प्रदेश के साथ अन्याय हुआ। फिर भी राज्य की जनता के लिए विकास कार्य की किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी। आंध्र प्रदेश के विकास को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोकना चाहते है। देश में किसी भी राज्य में इस तरह से किसानो का कर्ज माफ़ नहीं किया गया। 24 घंटे राज्य में बिजली की आपूर्ति के वादे को पूरा किया।
गरीबो के आँखों में से कभी आंसू नहीं आने देंगे। अब तक जिन को 1000 रु की पेंशन मिल रही है उनको फरवरी से 3000 की पेंशन दी जाएगी। प्रत्यके घर के एक सदस्य को स्मार्ट फोन दिया जायेगा।
वही भोगोलू मंडलम के जव्वालानदीनने गांव में 110 रूपए के विकास कार्य की नीव राखी। इस दौरान वहा पर आयोजित सभा में अमरजीवी पोट्टी श्रीरामुलु की मूर्ति का आवरण किया।
सभा में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा की राज्य के सभी मछुराओ के आर्थिक एवं राजकीय विकास में सहयोगी बनेंगे। जव्वालादेनी ग्राम में 242 करोड़ रूपए की लगत से शिपिंग हब तैयार करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है।
राज्य में मछुराओ को एस टी की सूचि में शामिल करने की तैयारियां की जार ही है।
राज्य में 50 साल के उम्र में ही पेंशन शुरू की गयी है। मछुआरों को जुलाई महा में मछली पकड़ना निषेद के समय आर्थिक रूप से सरकार सहायता करेगी। अमरजीवी पोट्टी श्रीरामुलु 1901 में जव्वालेदिनी गांव में पैदा हुए थे और 1952 में मद्रास समुक्त राज्य में तेलुगु भाषी के लिए अलग राज्य की मांग कर के आमरण अनशन पर बैठ कर आपने प्राण गवाने वाले अमरजीवी पोट्टी श्रीरामुलु की उसके गांव में कांस्य मूर्ति का आवरण करना बड़े ही ख़ुशी की बात है।
उनके जन्म स्थान गांव को एक पर्यटर्न केंद्र के रूप में तैयार करने के लिए जिला कलेक्टर के आदेश दिए। 25.30 करोड़ रूपए की लगत से चिप्पालेरू तालाब के ऊपर निर्माण कुए ब्रिड्ज के साथ साथ स्मारक भवन का भी मुख्यमंत्री ने उद्धघाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम में भरी संख्या में गांव के लोग उपस्तिथ हुए साथ ही इस दौरान उनके साथ साथ राज्य के मंत्री , विधायक और अधिकारी राज्य के शहरी विकास मंत्री पि नारायणा , राज्य के कृषि विकास मंत्री एस चंद्रमोहन रेड्डी , जिला कलेक्टर मुत्यालाराजू , समेत अन्य वरिष्ठ नेता कार्यक्रम के दौरान साथ दिखाई दिये।