काम करना मौजूदा समय की मांग : सिहाग
एडवांस्ड मैन्युफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी डवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन

विष्णु शर्मा, आईआईएन/चेन्नई, @svs037
मौजूदा दौर में जोर ज्ञान अर्जित करने पर देना है ताकि भारत को विश्वगुरु बनाया जा सके। आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क में शुक्रवार को एडवांस्ड मैन्युफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी डवलपमेंट सेंटर (एएमटीडीसी) के मौके पर भारी उद्योग विभाग के सचिव एआर सिहाग ने कहा हमें शोध व विकास के काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
ये कार्य परिष्कृत व उच्च परिशुद्धता मशीन टूल्स, स्मार्ट मैन्युफेक्चरिंग प्लेटफार्म फॉर प्रोडक्शन प्रोसेस, लो कॉस्ट ऑटोमेशन एंड रोबोटिक सिसटम, मेकाट्रोनिक्स माड्यूल टूल्स आदि तकनीकी क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है जो कि सूक्ष्म और लघु उद्यमियों के लिए लाभप्रद हो।
गौरतलब है कि यह सेंटर 9 हजार स्क्वेयर फीट इलाके में पसरा है और इसमें पिछले तीन साल में औद्योगिक इंडस्ट्रियल पार्टनर के साथ विकसित तकनीक को रखा जाएगा।
भारत ऐसे स्तर पर पहुंच चुका है जहां पर कैप्टा आय २ हजार यूएसडी तक पहुंच चुका है। जब विकास को महत्ता दी जाती है तो वह आमजन की भलाई के लिए होना चाहिए। एएमटीडीसी इसी क्षेत्र में काम कर रहा है। अकादमी और इंडस्ट्री को साथ में लाने के इस प्रयास से हम जटिल समस्याओं का समाधान ढूंढ़ सकते हैं।
इससे भारतीय उत्पादक क्षेत्र का विकास होगा। इस मौके पर आईआईटी मद्रास के निदेशक भास्कर राममूर्ति ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि केंद्र सरकार ने इसके लिए हमारे संस्थान पर भरोसा जताया है। हमें इस मौके का फायदा उठाना चाहिए और ऐसे शोध करने चाहिए जो कि सूक्ष्म और मध्यम स्तर के उत्पादन क्षेत्र को फायदा पहुंचाए।

