अवैध समुद्री यात्रा से कोई ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सकता
ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री ने कहा
आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
ऑस्ट्रेलिया में कोई भी अवैध जहाजी यात्रा कर प्रवेश नहीं कर सकता है। ऑस्ट्रेलिया अवैध प्रवासितों को लेकर अपनी नीति पर अटल है। यह कहना है ऑस्ट्रेलिया के गृह मामलात के मंत्री तारा केवनगा का जो ऑस्ट्रेलिया दूतावास के जीरो चांस अभियान की शुरुआत के मौके पर यहां आई थी।
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सशक्त सीमा संरक्षण की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालिया संपन्न चुनाव से इस नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मानव तस्करी को लेकर हम सख्त हैं।
मंत्री ने बताया कि देश की संप्रभु सीमा पर सैन्य ऑपरेशन के बाद २०१३ से अब तक ८४७ लोगों को उनके देशों में प्रत्यर्पित किया गया है इनमेें ३५ मामले मानव तस्करी के थे।
केवनगा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का नया अभियान समंदर में लोगों को बचाना है और अभागे लोगों को मानव तस्करों के चंगुल से बचाना है। वह लगातार अवैध जहाजी यात्राओं के जोखिम और परिणामों को लेकर जागरूकता लाएगा।