अविचि स्कूल ने योग द्वारा लिमका बुक ऑफ रिकार्ड का किया प्रयास

आईएनएन/चेन्नई, @Infodeaofficial
विश्व योग दिवस के अवसर पर चेन्नई के विरगमबाकम स्थित आविचि स्कूल में लिमका बुक ऑफ रिकार्ड बनाने का प्रयास किया है। चेन्नई में करीब 200 से अधिक बच्चों ने यहां शुक्रवार को योग का अभ्यास किया। इन बच्चों ने तीन मिनट तक वीभद्रासन का अभ्यास किया।

????????????
गौरतलब है कि यह प्रयास चेन्नई समेत बारग्रह, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडिगढ़, दमनजोडी, गुंटुर, हैदराबाद, कोलकाता, कोझेनचेरी, मुम्बई, नवी मुम्बई, नई दिल्ली, पूणे, फालटन, रायपुर, रेवरी, तिरुवनंतपुरम, उदगिर, विजयवाड़ा और विशाखापट्टिनम में एक साथ आयोजित किया गया।
इन सभी स्थानों पर आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री योगा शिक्षकों ने योग अभ्यास कराया। चेन्नई में योग अभ्यास सुबह 6 बजे शुरू हुआ और 7.30 में समाप्त हो गया। इस अभ्यास में स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

