जीतो क्रिकेट लीग का आगाज

संजय जोशी, आईआईएन/बेंगलूरु, @Infodeaofficial
जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) बेंगलूरु की ओर से समस्त जैन समाज के युवकों को खेल के माध्यम से जोड़ने के लिए तथा प्रोत्साहित करने के लिए जीतो क्रिकेट लीग का शुभारंभ शनिवार को मैसूरु रोड़ स्थित राजराजेश्वरी मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में हुआ।
जीतो बेंगलूरु के चेयरमैन श्रीपाल खींवसरा, महामंत्री दिनेश बोहरा, जीतो क्रिकेट लीग के संयोजक एवं वाईस चेयरमैन संजय सिसोदिया, प्रायोजक रक्षा पाइप्स के शान्तिलाल सांड, वाईस चेयरमैन विनोद जैन, ललित करबावाला, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, सहमंत्री सज्जन राज मेहता व जीतो अपैक्स के हिम्मत मांडोत ने टीम कप्तानों को उनकी टीम के ध्वज सौंपे।
श्रीपाल खींवसरा ने खिलाड़ियो की हौसला आफजाई करते हुए सभी का स्वागत किया। महामंत्री दिनेश बोहरा ने जीतो की विविधताओं की जानकारी साझा की। सहमंत्री सज्जनराज मेहता ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर आधुनिक सुसज्जित भव्य स्टेडियम मैदान में 15 – 15ओवर के लीग मैचेज शनिवार , रविवार तथा 17 अगस्त को सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले रविवार 18 अगस्त को होगा।
जीतो क्रिकेट लीग समिति के महेश नाहर, प्रकाश भोजानी, अशोक करबावाला, हेमंत पोरवाल, अरुण भन्साली, शेखर जैन, अशोक भण्डारी, सिद्धार्थ बोहरा, मितेश, गिरीश गांधी, कैलाश संकलेचा व गौतम पोरवाल का विशेष सहयोग से इस क्रिकेट उत्सव का जोश खरोश चरम पर है। मेहता ने बताया कि पहले दिन 3 लीग मैच खेले गये।

