सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों कर रहे है किसानो की अनदेखी: सरवन सिंह पंढेर

आईएनएन/नयी दिल्ली, @Infodeaofficial

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि आजकल देश में ऐसा चलन चल गया है कि सीमाओं को सुरक्षित करने बजाय सड़कों पर कीलें ठोक किसानो को देश कि राजधानी के अंदर घुसने से रोका जा रहा है। वो चीन को रोक नहीं पते है लेकिन देश के किसानो को रोक देते है। किसानों के जत्थे पर बल प्रयोग किया जाता है और दुश्मन देश के अंदर घुसे ही नहीं यह सन्देश देश को सुनाया जाता है। दुनिया ने देखा है दरिया का केमिकल वाला पानी किसानो के ऊपर डाला गया है।

एक तरफ वार्ता दूसरी तरफ बल प्रयोग ये कैसा लोकतंतंत्र है। हमारे कैम्पों पर आंशु गैस फायर किया गया। 10 हजार से ज़्यादा किसान शम्भू बॉर्डर पर खड़े थे। सब हमरी मांगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने आये थे। सरकार के बल प्रयोग के कारन आज 17 किसान जख्मी हुए हैं। सत्ता पक्ष तो हमारे आंदोलन को दबाने का हर संभव प्रयास कर रहा है लेकिन एक बात समझ नहीं आती कि विपक्ष क्यों मौन साढ़े बैठा है।

संसद में हमारे विषय में कोई चर्चा नहीं हो रही है। हमारी आवाज़ पूरे देश मे जा रही है लेकिन विपक्ष सुनकर भी उसे अनसुना कर रहा है। जगजीत सिंह दल्लेवाल के लिए लोग चिंतित लेकिन विपक्ष का कोई भी नेता हमसे मिलने तक नहीं आया है। अब हमने 16 दिसम्बर को ट्रैक्टर मार्च पंजाब के अलावा पूरे देश में करने का सोचा है। 18 दिसम्बर से पूरे पंजाब में रेल जाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *